गुरुवार, जनवरी 13

आप सभी को मकर संक्रांति के पर्व की ढेरों शुभकामनाएँ !

Posted by Picasa
मकर संक्रांति पर कुछ दोहे


मकर राशि में आदित्य का हो रहा प्रवेश
संक्रांति काल लिए आया यह पर्व विशेष !

उत्तर में खिचड़ी कहें पोंगल दखिन में है
लोहरि जो पंजाब में शुभ बिहु असम में है !

लकड़ी का इक ढेर हो शीत मिटाए आग
बैर कलुष जल खाक हों पर्व मनायें जाग !

मीठे गुड में तिल मिले नभ में उड़ी पतंग
लोहरि की इस आग ने दिल में भरी उमंग !

दाने भुने मकई के भर रेवड़ियाँ थाल

अंतर में उल्लास हो चमकें सबके भाल !

अनिता निहालानी
१३ जनवरी २०११   

9 टिप्‍पणियां:

  1. आपको मकर संक्रांति के पर्व की ढेरों शुभकामनाएँ !"

    जवाब देंहटाएं
  2. मीठे गुड में तिल मिले नभ में उड़ी पतंग लोहड़ी की इस आग ने दिल में भरी उमंग !

    बहुत सुंदर प्रस्तुति -
    शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  3. लकड़ी का एक ढेर हो शीत मिटाए आग
    बैर कलुष जल खाक हों पर्व मनायें जाग !

    मकरसंक्रांति की हार्दिक शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  4. अनीता जी आपको और आपके परिवार को इस पर्व की ढेरों शुभकामनायें|

    जवाब देंहटाएं
  5. हुत खूब ! सरल सामयिक और सुन्दर रचना ! शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  6. अनीता जी !! बेहद सुन्दर रचना है समय के अनुसार ...आपको भी लोहड़ी और मकर सक्रांति पर हार्दिक शुभ कामनाएं ! आपकी यह रचना और ब्लॉग कल चर्चामंच पर होगा .. www.charchamanch.uchcharan.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  7. लकड़ी का एक ढेर हो शीत मिटाए आग
    बैर कलुष जल खाक हों पर्व मनायें जाग
    बहुत सुंदर अनीता जी ......हार्दिक शुभकामनायें आपको भी.....

    जवाब देंहटाएं
  8. सक्रांति ...लोहड़ी और पोंगल....हमारे प्यारे-प्यारे त्योंहारों की शुभकामनायें आपको भी .....सादर

    जवाब देंहटाएं
  9. आपको मकर संक्रांति के पर्व की ढेरों शुभकामनाएँ !

    जवाब देंहटाएं