मंगलवार, जुलाई 10

जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं


यह कविता उन सभी युवाओं को समर्पित है जिनका जन्मदिन आज है और जो घर से दूर हैं.

जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं

सहज आत्मविश्वास झलकता
ज़ज्बा कुछ कर दिखलाने का,
भीतर-बाहर एक हुआ मन
नहीं भाव है टकराने का !

सुखद प्रेम की अभिव्यक्ति है
खिला-खिला ज्यों कोई कमल, 
एक ऊर्जा सघन है भीतर
व्यक्त हुआ हर भाव अमल ! 

लक्ष्य दिख रहा चंद कदम पर
पथ भी उज्ज्वल है जिसका,
एक अटूट निष्ठा भी मन में
भाग्य साथ दे क्यों न उसका !

निर्भयता की डोर थाम कर
कितने घाव सहे तन पर,
सबल हुआ विश्वासी अंतर
कितने दंश सहे मन पर !

एक ही बाधा है जीवन में
मनमानी न मन कर पाए,
कभी स्वाद कभी मौज का
कर बहाना नहीं चलाए !

खुद को मालिक जान के रहना
मन के न फिर जाल में फंसना,
खुद से ही शक्ति मिलती है
बाहर के भ्रम में न रहना !

जन्मदिवस पर यही कामना
अपनी शक्ति को पहचानो,
निर्भर होना उस पर सीखो
तन को इक मंदिर मानो !

13 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत खूबसूरत....हमारे बेटे के जन्म दिन की बहुत बहुत बधाई.....

    जवाब देंहटाएं
  2. आज हमारी एक प्यारी लेखिका सहेली का भी जन्मदिन है...उसे ये लिंक भेजती हूँ,बहुत खुश होगी वो पढ़ कर.
    सादर
    अनु

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. वाह ! इससे अच्छी क्या बात हो सकती है, आपकी सहेली को एक बार फिर जन्म दिन मुबारक !

      हटाएं
  3. खुद को मालिक जान के रहना
    मन के न फिर जाल में फंसना,
    खुद से ही शक्ति मिलती है
    बाहर के भ्रम में न रहना !...बहुत सुन्दर भाव..बेटे के जन्म दिन की बहुत बहुत बधाई.....

    जवाब देंहटाएं
  4. अनीता जी ,

    बेटे के जन्मदिन की आपको और बेटे को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनायें ... बहुत सुंदर उपहार स्वरूप रचना लिखी है ...

    जवाब देंहटाएं
  5. जन्मदिवस पर यही कामना
    अपनी शक्ति को पहचानो,
    निर्भर होना उस पर सीखो
    तन को इक मंदिर मानो !

    .....बहुत भावपूर्ण और प्रेरक उपहार...बेटे को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  6. बेटे के जन्मदिन की आपको और बेटे को ढेरों शुभकामनायें ... बहुत सुन्दर उपहार दिया है आपने...

    जवाब देंहटाएं
  7. Congrates to Mr. M.C Nihlani & Mrs. Anita Nihlani for yours Son's Birthday.....Wish him a many many returns of the day....May God Bless him :-)

    जवाब देंहटाएं
  8. माहेश्वरी जी, संगीता जी, संध्या जी व कैलाश जी आप सभी का बहुत बहुत आभार!

    जवाब देंहटाएं